उत्तराखंडहरिद्वार

हरिद्वार जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन-2026 के कुल 17 रिक्त पदों पर निर्वाचन कार्यक्रम घोषित

 

*14 सदस्य ग्राम पंचायत एवं 3 ग्राम प्रधान पदों के लिए बहादराबाद, रुड़की, भगवानपुर, नारसन और लक्सर विकासखंडों में 30 सितंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी*

*हरिद्वार, 26 सितंबर 2026*

राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड, देहरादून की अधिसूचना के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत)/जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन-2026 हेतु रिक्त पदों पर निर्वाचन कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह उप निर्वाचन ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य के उन पदों पर कराया जाएगा जो मृत्यु, त्यागपत्र, नामांकन न होने अथवा न्यायालय के आदेश सहित अन्य कारणों से रिक्त हुए हैं।

जिलाधिकारी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार जनपद में इस उप निर्वाचन के अंतर्गत कुल 17 रिक्त पदों पर चुनाव कराया जाएगा, जिनमें 14 सदस्य ग्राम पंचायत तथा 3 ग्राम प्रधान के पद शामिल हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया उत्तराखण्ड पंचायती राज अधिनियम, 2016 (यथासंशोधित), पंचायत राज व्यवस्था तथा संबंधित निर्वाचन नियमावली के प्रावधानों के अनुरूप संपन्न कराई जाएगी। नामांकन, जांच, नाम वापसी, चुनाव चिन्ह आवंटन, मतदान, मतगणना तथा परिणाम घोषणा का कार्य संबंधित क्षेत्र पंचायत मुख्यालयों पर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा।

*निर्वाचन कार्यक्रम*

*नाम निर्देशन पत्र दाखिल – 30 सितंबर एवं 1 अक्टूबर 2026 (प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक)

*नाम निर्देशन पत्रों की जांच – 3 अक्टूबर 2026 (प्रातः 10:00 बजे से कार्य समाप्ति तक)

*नाम वापसी – 4 अक्टूबर 2026 (प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक)

*चुनाव चिन्ह आवंटन – 5 अक्टूबर 2026 (प्रातः 10:00 बजे से कार्य समाप्ति तक)

*मतदान – 12 अक्टूबर 2026 (प्रातः 8:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक)

*मतगणना – 14 अक्टूबर 2026 (प्रातः 8:00 बजे से कार्य समाप्ति तक)

*प्रमुख रिक्त पद/स्थान*

*बहादराबाद – सदस्य ग्राम पंचायत: 02

*रुड़की –सदस्य ग्राम पंचायत 01

*भगवानपुर –सदस्य ग्राम पंचायत 05 तथा ग्राम प्रधान 01

*नारसन – सदस्य ग्राम पंचायत: 03

*लक्सर – सदस्य ग्राम पंचायत: 03 एवं ग्राम प्रधान के 02 रिक्त पदों पर उपनिर्वचन होंगे।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित उप जिला निर्वाचन अधिकारियों, रिटर्निंग अधिकारियों एवं विकासखंड अधिकारियों को निर्वाचन कार्यक्रम का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button