हरिद्वारउत्तराखंडराजनीती

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत का हरिद्वार में भव्य स्वागत

एक राष्ट्र-एक चुनाव से मजबूत होगा लोकतंत्र और बचेगा समय व संसाधन: तीरथ सिंह रावत

 

हरिद्वार। पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत के होटल त्रिमूर्ति हरिद्वार पहुंचने पर वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश गोयल एवं मेयर प्रतिनिधि सुभाष चंद ने भव्य स्वागत किया। फूल-मालाओं से स्वागत के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर तीरथ सिंह रावत ने पार्टी की नई जिम्मेदारी के साथ ही ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ को देशहित में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि इससे चुनावी प्रक्रिया में लगने वाले समय और संसाधनों की बचत होगी तथा विकास कार्यों को भी गति मिलेगी।

oplus_4194304

तीरथ सिंह रावत ने कहा कि देश में बार-बार होने वाले चुनावों के कारण सरकारों और प्रशासन का काफी समय चुनावी तैयारियों में चला जाता है। एक साथ चुनाव होने से बार-बार लगने वाली आचार संहिता से भी राहत मिलेगी और सरकारें लंबे समय की योजनाओं पर अधिक प्रभावी ढंग से काम कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है और ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

oplus_4194304

वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश गोयल ने कहा कि तीरथ सिंह रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलना उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है। उनके संगठनात्मक अनुभव और सरल व्यक्तित्व का लाभ भाजपा को राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगा। उन्होंने कहा कि तीरथ सिंह रावत ने संगठन से लेकर सरकार तक विभिन्न जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है।

मेयर प्रतिनिधि सुभाष चंद ने भी तीरथ सिंह रावत को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने से उत्तराखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर तीरथ सिंह रावत का स्वागत किया और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

oplus_4194304

तीरथ सिंह रावत ने स्वागत के लिए सभी का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

oplus_2097152

नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता मनोज जखमोला,रानीपुर विधायक आदेश चौहान,दर्जाधारी डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान,जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा,जिला महामंत्री संजीव चौधरी,प्रदेश मीडिया सह संयोजक विकास तिवारी,पार्षद राजेश शर्मा,दर्पण गोयल, अमन गोयल,जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button