तिरंगे का सम्मान करें, शहीदों के पदचिह्नों पर चलकर भारत को फिर विश्व गुरु बनाएं: डॉ रविंद्र पुरी


हरिद्वार, 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ज्वालापुर स्थित रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में शनिवार को ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थान के चेयरमैन एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस दौरान संस्थान के छात्र-छात्राओं और स्टाफ ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। इस दौरान छात्र छात्राओं ने देशभक्ति गीत गाए और कई सांस्कृतिक प्रस्तुति दीं

श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रध्वज का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से देश के वीर शहीदों के इतिहास को जानने और उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया। कहा कि युवा शक्ति के संकल्प और मेहनत से भारत को पुनः विश्व गुरु बनेगा।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि देश के प्रत्येक घर पर तिरंगा लहराना राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने युवा पीढ़ी से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि भारत को नशामुक्त बनाने के लिए युवाओं की भागीदारी बेहद जरूरी है।

डायरेक्टर डॉ. मयंक गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों के बलिदान की याद दिलाता है। विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लेना चाहिए।
मैनेजिंग डायरेक्टर मनुज उनियाल ने कहा कि देश का भविष्य युवाओं के हाथों में है। शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम को जीवन का हिस्सा बनाकर विद्यार्थी देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं।

इस अवसर पर प्रिंसिपल इंजीनियरिंग सूरज राजपूत, प्रिंसिपल फार्मेसी कुसुम लता, नवीन, आरए शर्मा, एके जागता, डॉ. अनुराधा, डॉ. ज्योति, मंजीत, डॉ. दिनेश, डॉ. रोहित, कनिष्का, सचिन, हेमंत, आशु, हिमांशु, शिव, अंकित सहित संस्थान के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।



