उत्तराखंडहरिद्वार

पुलिस लाइन रोशनाबाद में रोमांचक मुकाबलों के साथ पुलिस खेल प्रतियोगिता का समापन

 

हरिद्वार, 11 अप्रैल 2026। पुलिस लाइन रोशनाबाद में आयोजित 24वीं उत्तराखण्ड प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस वॉलीबॉल एवं सेपक टाकरा प्रतियोगिता-2026 का तीन दिवसीय आयोजन शनिवार को शानदार मुकाबलों के साथ संपन्न हो गया। अंतिम दिन खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल भावना और दमदार प्रदर्शन से दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

वॉलीबॉल फाइनल में देहरादून की टीम ने मेजबान हरिद्वार को हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं पुरुष सेपक टाकरा रेगू और क्वाड वर्ग में 31वीं वाहिनी पीएसी ने शानदार खेल दिखाते हुए क्रमशः उधमसिंह नगर और आईआरबी द्वितीय को पराजित कर खिताब जीता। इन मुकाबलों में हरिद्वार की टीम ने भी सराहनीय प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया।

महिला सेपक टाकरा रेगू फाइनल में हरिद्वार महिला टीम ने उधमसिंह नगर को एकतरफा मुकाबले में हराकर स्वर्ण पदक जीता और घरेलू मैदान पर जिले का गौरव बढ़ाया।

समापन समारोह में एसएसपी नवनीत सिंह ने विजेता, उपविजेता और तृतीय स्थान प्राप्त टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों की खेल भावना की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के साथ पुलिस लाइन रोशनाबाद खेल प्रतिभाओं की रोमांचक गवाह बनी।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button