हरिद्वारउत्तराखंड

Haridwar news भाजयुमो के जिला मंत्री बनने पर अर्श नैय्यर का स्वागत

युवाओं को साथ लेकर संगठन को सशक्त बनाएंगे - अर्श नैय्यर।

oplus_6291456

विजय सुब्रह्मण्यम 

हरिद्वार, 25 मार्च। भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री बनाए जाने पर अर्श नैय्यर का उत्तरी हरिद्वार में युवाओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने अर्श नैय्यर को फूलमालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री दीपांशु शर्मा ने कहा कि अर्श नैय्यर एक ऊर्जावान और कर्मठ युवा कार्यकर्ता हैं, जिनके नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा संगठन की रीढ़ है और अर्श नैय्यर जैसे युवाओं के आगे आने से पार्टी को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। वहीं आनंद सागर ने कहा कि संगठन ने एक योग्य और समर्पित कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी है। उन्होंने विश्वास जताया कि अर्श नैय्यर युवाओं को साथ लेकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे। इस मौके पर अर्श नैय्यर ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को संगठन से जोड़ना और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। कहा कि 2027 के चुनाव में भाजपा सरकार बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम में गौरव सचदेवा, विमल त्यागी, आलोक शर्मा, आनंद सागर हांडा, पंकज नैय्यर, तेजस गर्ग, विशाल भारद्वाज, सुभाष शर्मा, पार्थ मोदी, रुद्र वालिया, युवराज अरोड़ा, देवमल, कृष्ण गुजराल, सक्षम बब्बर, शिवांश अरोड़ा, गौरव वर्मा, अरिहंत जैन, टिंकू सलमानी, रमन ठाकुर, गगन राजदेव, संदीप कुमार, अतुल और सुभाष अदलखा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button