

हरिद्वार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को उत्तरी हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र में स्वयंसेवकों ने जन जागरण अभियान चलाया। सैकड़ों घरों में भारत माता के चित्र और संघ के शताब्दी वर्ष से जुड़े विशेष पत्रांक वितरित कर स्वयंसेवकों ने देश सेवा व हिंदू समाज जागरण का संदेश पहुंचाया।
कार्यक्रम के दौरान नगर प्रचारक शुभम ने कहा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व का एकमात्र ऐसा संगठन है जो साल भर भारत माता के सम्मान और राष्ट्र निर्माण में समर्पित भाव से कार्य करता है। शताब्दी वर्ष में हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक घर में भारत माता का चित्र पहुंचे और समाज में राष्ट्रप्रेम की अलख जगे।
सह नगर कार्यवाह अभिषेक ने कहा संघ का कार्य किसी राजनीतिक दल से नहीं जुड़ा है। यह केवल और केवल भारत माता की सेवा और हिंदू समाज को संगठित सशक्त बनाने का कार्य है। शताब्दी वर्ष में हम हरिद्वार के हर घर तक पहुंचने का संकल्प ले रहे हैं।
पत्रांक एवं भारत माता चित्र वितरण अभियान में उपनगर सेवा प्रमुख अतुल पासवान, उपनगर कार्यवाह अमित, नगर बौद्धिक प्रमुख भूपेन्द्र, इशांत, आकाश तोमर, शिवम् महंत महाराज, राजीव भट्ट, मनोज महंत, प्रमोद गिरि, डॉ. प्रेम प्रकाश सतलेवाल, अमित कोहली, विकास कोहली, अजय वाधवा, प्रमोद पाल, तरुण नैय्यर, अवधेश शर्मा, संतोष माहेश्वरी सहित क्षेत्र के कई वरिष्ठ नागरिक एवं स्वयंसेवक सक्रिय रूप से शामिल रहे।



