उत्तराखंडहरिद्वार

नगर निगम कर्मियों की हड़ताल खत्म, तीन वार्डों से नहीं उठेगा कूड़ा:देखे वीडियो


हरिद्वार। सहायक नगर आयुक्त और वरिष्ठ लिपिक से अभद्रता के बाद कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर बैठे नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर दी है। मेयर के अनुरोध के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म की है।
सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म करने के बाद पूरे शहर से कूड़ा उठाने का ऐलान किया है। केवल भाजपा के 3 पार्षदों के वार्ड को छोड़कर कर्मचारी कूड़ा उठाएंगे। भाजपा पार्षद शुभम मेंदोला के संदेश नगर वार्ड, सचिन अग्रवाल के चौक बाजार वार्ड और रेणु अरोड़ा के राम नगर वार्ड से कूड़ा नहीं उठाया जाएगा। बताते चलें कि बीते शनिवार को नगर निगम की बोर्ड बैठक में भाजपा पार्षद सुबह मेंदोला ने सहायक नगर आयुक्त विनोद कुमार से अभद्र व्यवहार किया था। जबकि भाजपा पार्षद सचिन अग्रवाल ने वरिष्ठ लिपिक वेदपाल से बदसलूकी के साथ ही रेणु अरोड़ा के पति चिराग अरोड़ा पर भी अभद्रता करने का आरोप था। जिसको लेकर नगर निगम के कर्मचारियों का गुस्सा भड़क गया था।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button