Haridwar फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने लिया अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज से आशीर्वाद
हरिद्वार।फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस मुलाकात के दौरान राजपाल यादव ने अध्यात्मिक दर्शन और सनातन परंपराओं के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अगर किसी को अध्यात्मिक शांति और दर्शन का अनुभव करना है तो उसे देवभूमि हरिद्वार अवश्य आना चाहिए।
श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने राजपाल यादव को मां चुनरी और मां मनसा देवी का चित्र भेंट किया, और उन्हें आशीर्वाद दिया।
अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने राजपाल यादव की अध्यात्म और धार्मिक आयोजनों में रुचि की सराहना की।
राजपाल यादव ने अपने अभिनय के माध्यम से सनातन परंपराओं को आगे बढ़ाने की इच्छा जाहिर की। श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने बताया कि आगामी प्रयागराज महाकुंभ में, शाही स्नान से एक दिन पूर्व, राजपाल यादव अखाड़े की छावनी में अपनी अभिनय कला का प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही वे कई धार्मिक आयोजनों में भी हिस्सा लेंगे, जिससे सनातन परंपराओं का प्रचार-प्रसार होगा।
श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने राजपाल यादव की सराहना करते हुए कहा कि उनका आध्यात्मिक और धार्मिक आयोजनों के प्रति यह समर्पण एक प्रेरणा है और इससे समाज में अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी।
इस दौरान निरंजनी अखाड़ा के श्रीमहंत दर्शन भारती मौजूद रहे।