अखाड़ा परिषदउत्तराखंडदेहरादूनसीएम उत्तराखंड

राज्य का चहुंमुखी विकास कर रहे सीएम धामी: श्रीमहंत रविंद्र पुरी

: अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने सीएम धामी से मिल कर दी जन्मदिन की बधाई


हरिद्वार: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर उनसे भेंट करते हुए शुभकामनाएं दी। देहरादून में सीएम आवास पहुंचकर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शॉल, रुद्राक्ष की माला, पुष्पगुच्छ और गंगाजली भेंट करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।


इस अवसर पर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने सीएम धामी को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड का चहुंमुखी विकास कर रहे हैं। चंपावत उपचुनाव में उन्होंने ऐतिहासिक जीत दर्ज कराने के बाद उन्होंने अपने दूसरे कार्यकाल में भी राज्य को प्रगति पथ पर अग्रसर किया है। साधु संतों का आशीर्वाद सदैव उनके साथ है और पूरी आशा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड जल्द ही देश का नंबर वन राज्य बनेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक ईमानदार और साफ-सुथरी छवि के कुशल प्रशासक हैं और उन्होंने अपने कार्यकाल में भाजपा को फिर से सत्ता में लाकर एक इतिहास रचा है और उनके नेतृत्व में प्रदेश तरक्की कर रहा है। और प्रदेश का भविष्य उनके हाथों में सुरक्षित है।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीमहंत रविंद्र पुरी का आभार जताते हुए कहा कि लिए संतों का आशीर्वाद उनके लिए पावन धरोहर है। उन्होंने श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज व निरंजनी अखाड़े की ओर से कोरोना काल में मानवता के लिए किए गए कार्यों की सराहना की और कहा कि उन्होंने संकट की घड़ी में मानवता की सेवा की है। यहां तक कि सरकार के कंधे से कंधा मिलाकर बाहर से आने वाले तीर्थयात्री और श्रद्धालुओं को भी हर सुविधा उपलब्ध कराई है।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button