उत्तराखंड

फिल्म अग्निवीर के पोस्टर का मुम्बई में हुआ मुहूर्त, जनवरी में होगी रिलीज

श्रीमहंत रविंद्रपुरी क्रिएशन और सत्य ऑनलाइन प्रोडक्शन के माध्यम से बन रही फिल्म

मुंबई। श्रीमहंत रविंद्रपुरी क्रिएशन और सत्य ऑनलाइन प्रोडक्शन रजिस्टर के माध्यम से बनने वाली अग्निपथ योजना को दर्शाती फिल्म भारत के अग्निवीर देश की क्षेत्रीय भाषाओं में बनने के बाद जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में राष्ट्रीय राजधानी से रिलीज होगी। फ़िल्म का सोमवार लो मोशन पोस्टर का मुहूर्त महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राजभवन के जल विहार सभागृह मे किया। साथ में पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव केशवपुरी महाराज, आध्यात्मिक गुरु राजेंद्र महाराज, तीर्थ पुरोहित अविक्षित रमन, निर्माता-निर्देशक पुरुषोत्तम शर्मा, फिल्म अग्निवीर के पोस्टर मुहुर्त मे उपस्थित रहे।


इस अवसर पर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि ऐसी फिल्मों से देश की पहचान होती है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अग्निपथ योजना को साकार करने के लिए भारत के प्रत्येक नागरिक को अग्निवीर बनने के लिए प्रण लेना चाहिए। अग्निवीर योजना भारत के हर युवा को देश के प्रति जागरूक करेगी।


उन्होंने कहा कि उसी को साकार करने के लिए सत्य ऑनलाइन एवं महंत रविंद्रपुरी क्रिएशन के माध्यम से भारत की अग्नि वीर फिल्म का निर्माण किया जा रहा है, जो कई भाषाओं में बनेगी। यह फिल्म देश को एक अलग दिशा देने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि यह फिल्म भारत के युवाओं को अग्निवीर भर्ती में प्रेरित करेगी। एक सकारात्मक सोच से बनने वाली फिल्म देश को एकता के सूत्र में बांधेगी। कार्यक्रम में मुंबई के उद्योग पति विनीत गर्ग, डॉक्टर विजय मिश्रा, मछेन्द्र चाटॆ, कलाकार मिन्नत फ़ातिमा, आदित्य शर्मा, एक्सन मास्टर दीपक शर्मा, आई फ़ोकस से दिनेश व विजय गायक पोलिंग घोष एवं अजय सिंह मल्ल उपस्थित रहे. मुंबई में आयोजित अग्निवीर के पोस्टर उद्घाटन समारोह के सफ़ल आयोजन पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं माँ मन्सा देवी के अध्यक्ष महन्त रवीन्द्र पुरी महाराज ने शुभकामना देते हुए कहा कि ये फ़िल्म भारत के युवाओ में नई जागृति पैदा करेगी। साथ ही भारतीय सेना के लिए भी नई रोशनी का स्वरूप बनेगी।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button