उत्तराखंडहरिद्वार

महादेव की आराधना से मिलता है मनवांछित फल: श्रीमहंत रविंद्रपुरी

चरण पादुका स्थित मनशेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण मास के प्रारंभ होने पर किया जलाभिषेक

हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने श्रावण मास के प्रारंभ होने पर प्रथम दिवस चरण पादुका मंदिर स्थित मनशेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर विश्व कल्याण की कामना की। पूरे श्रावण मास मनशेश्वर मंदिर में भगवान शिव की आराधना होगी।
इस अवसर पर श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि श्रावण मास भगवान महादेव की आराधना का महीना होता है। इस महीने में की जाने वाली भगवान शिव की आराधना खाली नहीं जाती है।

भगवान शिव की आराधना करने से मनवांछित फल प्राप्त होता है। इस माह में भगवान भोलेनाथ की पूजा करने से सभी कष्टों से छुटकारा मिल जाता है। सावन के दौरान रुद्राभिषेक का विशेष महत्व है। सावन मास भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे उत्तम माह माना जाता है। जो व्यक्ति सावन माह में सोमवार का व्रत रखता है उसकी हर मनोकामना भगवान शिव पूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि 14 जुलाई से श्रावण मास शुरू हो गया है। 12 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के साथ समाप्त होगा। सावन का पहला सोमवार 18 जुलाई को पड़ रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार श्रावण मास को 5वां महीना माना जाता है। भगवान भोलेनाथ ने स्वयं ही इस मास में पड़ने वाले सावन के बारे में बताया है।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button