
(हरिद्वार,संदीप शर्मा)
हरिद्वार – उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को भारी शिकस्त मिली थी। भाजपा से करारी हार मिलने के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया लंबे समय से खाली चले आ रहे प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठने वाले नए नाम की घोषणा हो गई है।
कांग्रेस की कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने करण माहरा को उत्तराखंड कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष और यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष बनाया है। जबकि खटीमा सीट से विधायक भुवन चंद्र कापड़ी को उपनेता प्रतिपक्ष। 49 वर्षीय करण माहरा अल्मोड़ा जिले के रानीखेत सीट से पूर्व विधायक रहे हैं। जबकि यशपाल आर्य उधमसिंह नगर की बाजपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। आपको बता दे कि इस बार कांग्रेस में हर पद पर कुमाऊं को प्राथमिकता दी है। नेता प्रतिपक्ष को लेकर कांग्रेस में भारी घमासान मचा हुआ था। आज राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के पदों पर घोषणा कर दी है।