हरिद्वार

निरोग रहने के लिए योग बहुत जरुरी: श्रीमहंत रविंद्रपुरी:देखे वीडियो


योग दिवस पर पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी में संतों ने किया योग


हरिद्वार। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के नेतृत्व में संतों ने योग किया। योग शिविर में संतों ने सभी से योग कर स्वस्थ्य रहने का आह्वान किया।


मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अखाड़े में योग शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि निरोग रहने के लिए योग करना बहुत जरुरी होता है। इसलिए योग अपनी दिनचार्य का हिस्सा बनाये। उन्होंने कहा कि योग बाबा रामदेव ने देश दुनिया में पहचान दिलाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम बनने के बाद योग को और ज्यादा बढ़ावा दिया है। योग करने से व्यक्ति को नया जीवन प्रदान होता है। योग कर शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हुए कोरोना को हराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है। योग ऐसा माध्यम है जिसके निरंतर अभ्यास से जटिल से जटिल रोगों से निजात पा सकते हैं। अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरि महाराज ने कहा कि योग से पूरी दुनिया में भारतीय संस्कृति को दर्शाया जा रहा है। योग भारतीय ऋषि मुनियों की विकसित की गई स्वस्थ रहने की एक कला है।इस अवसर पर दिगंबर रतन गिरि, दिगंबर प्रमोद गिरि, स्वामी जगत भारती, नारायण भारती आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button