तीज महोत्सव पर जमकर झूमी महिलाएं:देखे वीडियो

वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार द्वारा मनाया गया तीज महोत्सव
विभिन्न गीतों पर महिलाओं ने प्रस्तुत किया डांस
हरिद्वार। वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार एवं महिला विंग द्वारा तीज महोत्सव पर्व धूमधाम से मनाया गया। महोत्सव में महिलाओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। विभिन्न गीतों पर महिलाएं जमकर झूम उठी। वहीं कार्यक्रम में जरूरतमंद लोगों को संस्था द्वारा राशन भी वितरित किया गया।
पुराना रानीपुर मोड़ स्थित एक होटल में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।

मेहंदी है रचने वाली..फैशन का है यह जलवा सहित कई गीतों पर शशि अग्रवाल, ऋतु तायल, पिंकी अग्रवाल, ललतेश गुप्ता, शालिनी अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, आरती अग्रवाल, सीमा, विनती, मीनू बंसल, विनती जैन, पूजा बंसल, अंजना गुप्ता, नमिता गुप्ता, अनली महेश्वरी, नीति मेहता, वर्षा गर्ग ने शानदार प्रस्तुति पेश कर कर सबको अपने साथ झूमने पर मजबूर कर दिया।

महिलाओं के साथ नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी अपनी प्रस्तुति पेश की की। वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के संस्थापक अशोक अग्रवाल ने कहा कि तीज महोत्सव जैसे पर्व समाज के लोगों को एक मंच प्रदान करते हैं। इस तरह के कार्यक्रमों से समाज की एकजुटता बढ़ती है।

उन्होंने कहा कि वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार सामाजिक कार्यों के साथ-साथ पारिवारिक कार्यक्रम भी समय-समय पर आयोजित करता रहता है। जरूरतमंदों के लिए लगातार वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र कार्य कर रहा है। तीन पहले जहां जरूरतमंदों को राशन वितरण किया गया। वहीं अब फिर से कार्यक्रम में भी लोगों को राशन वितरित किया गया। महिला विंग की अध्यक्ष संस्थापक शशि अग्रवाल ने कहा कि पीर महोत्सव कार्यक्रम महिलाओं का महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। इस पर्व से सभी महिलाएं आपस में एकत्र होती हैं। कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजनों से महिलाओं के आत्मविश्वास और सम्मान को बढ़ावा मिलता है। अध्यक्ष ऋतु तायल ने कहा कि इन कार्यक्रमों से महिलाएं अपने घर, परिवार की जिम्मेदारी और देखभाल के साथ-साथ भारतीय त्योहारों को एक महोत्सव पर्व के रूप में मनाती हैं। जबकि सांस्कृतिक संवर्धन का भी अनूठा कार्य करती हैं।इस अवसर पर वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार क्षेत्र के अध्यक्ष महावीर प्रसाद मित्तल, महामंत्री जय भगवान गुप्ता, पराग गुप्ता, नीरज अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, मुदित तायल, विपुल गोयल, अजय कुमार अग्रवाल, अरविंद कुमार अग्रवाल, आशुतोष गोयल, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, संजय अग्रवाल, परमेश आदि उपस्थित थे।