राजनीतीहरिद्वार

पेट्रोल डीजल मूल्यवृद्धि के खिलाफ महिला कांग्रेसियों ने किया केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन:देखे वीडियो

हरिद्वार।महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव व उत्तराखंड प्रभारी परमिंदर कोर के आह्वाहन पर बढ़ते पेट्रोल डीजल के दामो व महंगाई पर धरना दिया व प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अंजू मिश्रा व महिला आयोग की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संतोष चौहान के नेतृत्व में हरिद्वार स्तिथि सहगल पेट्रोल पंप के समीप किया गया।
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा जब से मोदी सरकार आयी है चारो तरफ महंगाई बढ़ गयी है। पेट्रोल डीजल व खाद्य तेल के दाम निरंतर बडे जा रहै है।
महानगर अध्यक्ष अंजू मिश्रा ने कहा आज आम महिलाओं का रसोई चलाना मुश्किल हो गया है। मोदी जी ने कहा था अच्छे दिन आने वाले है क्या यही वो अच्छे दिन है।
महिला आयोग की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संतोष चौहान ने कहा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों पेट्रोल व डीजल पर भारी भरकम टैक्स लगा रही है जिससे तेलों के दामो में वृद्धि हो रही है।सरकार जनता को लूट कर अपना व अपने पूंजीपति दोस्तो का खजाना भर रही है।
महिला कांग्रेस प्रदेश महा सचिव शशि झा व सचिव नलिनी दीक्षित ने कहा गैस सिलेंडर आम जनता की पहुँच से दूर होता जा रहा है। 350 रु में मिलने वाला गैस सिलेंडर अब 850 का मिल रहा है।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बिना कपूर व पुष्पा जोशी ने कहा सरकार ये बड़े दाम वापस लेने चाहिए जिससे जनता को राहत मिले।
प्रदर्शन करने वालो में लता जोशी , सुमन अग्रवाल, मंजू अग्रवाल,ग्रेस कश्यप, सरिता शर्मा, मनजीत कौर, नीलम, रीता शर्मा, रितु गुप्ता, गीता जैन,, प्रतिमा शर्मा, गीता जैन, शाहजहाँ मुमताज़, संजीत, आशा कोरी, रानी, हेम लता कोरी, प्रेमवती, आदि मौजूद थे।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button