उत्तर प्रदेशहरिद्वार

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन से हरिद्वार के समाजवादियों में शोक की लहर

हरिद्वार। समाजवादी पार्टी के संस्थापक उत्तर प्रदेश के तीन बार रहे पूर्व मुख्यमंत्री व भारत सरकार के रक्षा मंत्री के पद को सुशोभित करने वाले समाजवाद के पुरोधा नेता मुलायम सिंह यादव के निधन की खबर से तीर्थ नगरी हरिद्वार सहित उत्तराखंड में दिवंगत मुलायम सिंह यादव के चाहने वाले लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है। मुलायम सिंह यादव ने जीवन पर्यन्त समाजवाद के लिए लड़ाई संघर्ष करते हुए 82 साल की उम्र में मेदांता अस्पताल दिल्ली में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर गहरा शोक जताते हुए समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा कि दिवंगत समाजवाद के पुरोधा पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव उनके राजनीतिक गुरु होने के साथ-साथ उनके संरक्षक भी थे उनके निधन से जहां समाजवाद और समाजवादियों को गहरा आघात हुआ है तो वहीं दूसरी ओर उन्होंने अपना संरक्षक खो दिया है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव डॉक्टर राजेंद्र पाराशर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के संरक्षण में समाजवाद की शिक्षा ग्रहण कर तीर्थ नगरी हरिद्वार ही नहीं अपितु उत्तराखंड में समाजवाद के नारे को मजबूत करने में हर समय हमारे के साथ साय के रूप में रहकर हमारा मार्गदर्शन करने वाले मुलायम सिंह यादव के निधन से राजनीतिक क्षेत्र की अपूर्ण क्षति हुई है। समाजवादी नेता सोनल प्रिंस ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के मार्गदर्शन में अपनी राजनीतिक पाठशाला शुरू की और समाजवादी सोच को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के नेतृत्व में आगे बढ़ते चले गए उनके निधन से उनको गहरा दुख हुआ है। उनके निधन पर समाजवादी नेता लव दत्ता, शुभम गिरि,सुमित तिवारी , श्रवण शंखधर, मशकूर अहमद कुरेशी ,पंडित कपिल शर्मा जौनसारी ,तंजीम अहमद, मनी यादव, जयराम सैनी, सुभाष सिंह, आशीष शर्मा, चंद्रपाल ,भरत कुमार, जितेंद्र, साहिल, मनमोहन गिरि,राहुल, दिलीप ,थापा ,नीतू कुमार ,पल्लव गुप्ता, सोनू ,हरीश शर्मा, गगन तनेजा, सोमनाथ आदि ने गहरा दुख जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। व सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है विश्व गुरु शंकराचार्य दशनाम नाम गोस्वामी समाज के राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद गिरि पत्रकार ने दिवंगत उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवाद के पुरोधा दिवंगत मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव के निधन से समाजवादी राजनीति को अपूर्णिया क्षति हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button