
हरिद्वार।
उपेक्षा का आरोप लगाते हुए भाजपा के कार्यकारी मण्डल अध्यक्ष दिनेश पांडे के कांग्रेस ज्वांइन करने के कुछ ही घंटे बाद भाजपा में वापस आ गये। पिछले कई दिनों से संगठन की कार्यशैली से नाराज चल रहे दिनेश पांडे सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी नाराजगी जता रहे है। दिनेश पांडे की नाराजगी संगठन के पैड वर्करों से अधिक दिख रही थी।
सोशल मीडिया पर सुबह से ही दिनेश पांडे ने कई पोस्ट डाल कर भाजपा से अपनी नाराजगी जग जाहिर कर दी थी। इसी बीच वह दोपहर में कांग्रेस नेता व पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल महाराज के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हो गये। गर्मजोशी से कांग्रेस में उनका स्वागत हुआ, लेकिन इसके कुछ घंटों बाद ही नगर में मंडल अध्यक्ष के आवास पर पांडे की पेशी हुई जहां पर वह सरेन्डर हो गये। बताते है कि मंडल अध्यक्ष के आवास पर मंडल के पदाधिकारियों के समक्ष नाराजगी दूर करने की बात कही गयी। वही दिनेश पांडे का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने माला पहनाकर स्वागत किया।
जिससे वह सहज मन से मान गये, और अपनी गलती मानते हुए पुन: भाजपा में वापसी कर ली। इस दौरान पत्रकारों के पूछने पर दिनेश कुछ भी बोलने से बचते रहे।उन्होंने सिर्फ यही कहा कि इस समय वह कुछ नही बोलेंगे।