नगर निगम कार्यकारिणी और विकास समिति का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ, जानिए किन्हें चुना सदस्य,देखे वीडियो

हरिद्वार। नगर निगम के टाउनहॉल में निगम बोर्ड कार्यकारणी और विकास समिति के चुनाव में सर्वसम्मति से सदस्य चुने गए। इससे लेकर पहले बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विचार-विर्मश करने के बाद सर्वसम्मति से सदस्यों को चुनने का निर्णय लिया गया।
नगर निगम बोर्ड कार्यकारिणी में भाजपा के पार्षद अनिल वशिष्ठ, जौली प्रजापति, सपना शर्मा, सचिन अग्रवाल और कांग्रेस के पार्षद कैलाश भट्ट, नसरीन अंसारी को सदस्य चुना गया। जबकि अनुज सिंह और सुहेल अख्तर को पुन: सदस्य चुना गया। विकास समिति में भाजपा पार्षद श्रुति खेवड़िया, नितिन शर्मा, विकास कुमार, विवेक उनियाल और कांग्रेस की कमलेश देवी को शामिल किया गया है। जबकि इसराना को पुन: सदस्य चुना गया।
बता दें कि कार्यकारिणी सदस्य भाजपा पार्षद अनिल मिश्रा, अनिरुद्ध भाटी, नेपाल सिंह, स्व. अर्जुन सिंह चौहान व कांग्रेसी पार्षद उदयवीर सिंह, इसरार सलमानी का कार्यकाल पूरा होने पर दूसरे सदस्य चुने गए। जबकि विकास समिति की सदस्य कांग्रेसी पार्षद दीपिका बहादुर, भाजपा पार्षद अन्नू मेहता, परमिंदर गिल, राधेकृष्ण शर्मा, शुभम मंदौला का कार्यकाल पूरा हुआ। इस दौरान मेयर अनिता शर्मा, नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती, सहायक नगर आयुक्त महेंद्र सिंह यादव, टैक्स इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत भट्ट, नेता प्रतिपक्ष सुनील अग्रवाल, पार्षद निलोफर अंसारी, रियाज अंसारी, खुर्शीदा बेगम, किरण जैसल, हितेश चौधरी, विनीत जौली आदि शामिल रहे।