हरिद्वार

गंगा का अवतरण पवित्र दिवस है गंगा दशहरा : श्रीमहंत रविंद्रपुरी

गंगा दशहरा पर कोरोना मुक्ति के लिए विशेष पूजन किया

बोले माँ गंगा की कृपा से शीघ्र कोरोना से जीतेगा देश

हरिद्वार। मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने गंगा दशहरा के अवसर पर मायापुर स्थित गणेश घाट पर गंगा स्नान कर मां गंगा का विधि विधान से पूजन किया। फल, मिठाई, दक्षिणा गंगा में अर्पित कर देश से कोरोना की मुक्तिक के लिए विशेष पूजन किया। कोरोना की गाइडलाइन का पालन करते हुए दुग्धाभिषेक किया।


मां गंगा के पवित्र अवतरण दिवस पर गंगा दशहरा का महत्व बताते हुए श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि जेष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी के दिन गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाता है। इस दिन गंगा का स्वर्ग से धरती पर अवतरण हुआ था। गंगा दशहरा के दिन ही गायत्री जयंती मनाई जाती है। गंगा दशहरा मां गंगा अवतरण पवित्र दिवस है, इस दिन मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि इस दिन मां गंगा धरती पर आई थी और राजा सगर के पुत्रों को मोक्ष दिया था। राजा भगीरथ सैकड़ों वर्ष तपस्या करके मां गंगा को धरती पर लाए थे। उन्होंने कहा कि समस्त वेदों की उत्पत्ति मां गायत्री से हुई इसलिए मां गायत्री को वेदों की जननी अर्थात वेद माता कहा जाता है। त्रिदेव अर्थात ब्रह्मा विष्णु और महेश इनकी आराध्या को गायत्री कहा जाता है, इसलिए गायत्री का एक नाम देवमाता भी है। उन्होंने देश खुशहाल और पूर्व की भांति सुखी और समृद्ध बने संपूर्ण विधि विधान से पूजा अर्चना कर कामना की। उन्होंने कहा कि गंगा दशहरा पर इस पर कोरोना के चलते सूक्ष्म रूप से पूजा अर्चना के कार्यक्रम जगह-जगह आयोजित किए गए। मां गंगा की कृपा से जल्द ही भारत कोरोना को हराएगा। उन्होंने गंगा दशहरा पर सभी से अपील की कि कोरोना की गाइडलाइन का पालन करते हुए कोरोना को मात देने में सहयोग करे। एहतियात के साथ गाइडलाइन का पालन करते हुए ही कोरोना को हराया जा सकता है। इस अवसर पर प्रतीक पुरी, हेमंत टुटेजा, दर्शन गिरी आदि मौजूद रहे।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button