शदाणी दरबार में 40 दिवसीय राम कथा का समापन, कोरोना नाशक यज्ञ भी हुआ


रायपुर/हरिद्वार। रायपुर व उत्तरी हरिद्वार के सप्तसरोवर स्थित शदाणी दरबार तीर्थ में 40 दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ का अनुष्ठान सोमवार को संपन्न हो गया। कोरोना समन नासक यज्ञ का कर कोरोना की मुक्ति की कामना की गई।
शदाणी दरबार तीर्थ के सेवादार अमरलाल शदाणी ने बताया कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर के शुरू ही शदाणी दरबार के नवम पीठाधीश्वर संत डॉ. युधिष्ठिर लाल महाराज ने अपने मुख से 40 दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ करने का निर्णय लिया। चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन से उन्होंने यह यज्ञ आरंभ कर दिया। उन्होंने फेसबुक पर लाइव कथा का प्रसारण किया। कथा के विश्राम के समय प्रतिदिन उनके द्वारा पृथ्वी से यह महामारी शीघ्र चली जाए, ऐसी प्रार्थना श्रीराम के चरणों में की जाती थी। 40 वें दिन कोरोना समन नाशक यज्ञ का भी आयोजन किया गया। विश्राम दिवस पर संत डॉ युधिष्ठिर लाल महाराज ने सभी श्रद्धालुओं को उत्साहित रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि धर्म से जुड़े रहे और धार्मिक अनुष्ठान करते रहे। परमात्मा पर पूर्ण विश्वास रखें, ऐसे कई उदाहरण देते हुए लोगों का उत्साह वर्धन किया। प्रतिदिन श्रीराम संकीर्तन गायत्री व सुमन द्वारा किया जाता रहा। 40 दिवसीय आयोजन में तीन वर्चुअल वेबीनार का भो आयोजन किया गया। जूम मीटिंग के माध्यम से जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज, श्री धाम वृंदावन से डॉ शिशुपाल शर्मा, उज्जैन से पंडित विजय शंकर मेहता ने अपना विशेष आशीर्वाद दिया।