
हरिद्वार।
कनखल किसान मोर्चा का मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पेंद्र जोशी का स्वागत फूल मालाओं से किया। बड़ी संख्या में पार्षद सुरेश शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष को सब्जी, फल आदि भेट कर अनोखे अंदाज में व्यंग उत्सव मनाया। स्वागत कार्यक्रम चर्चा का विषय बना हुआ।
कुछ कार्यकर्ताओ का कहना है कि पार्टी के पदाधिकारी ही पार्टी का मजाक बना रहे है।इस दौरान वीना राजपूत, लक्ष्मी, रितु, सुचित्रा, राजेश, मुकेश, दिनेश कालरा, मनोज वर्मा, शिवा लोधी, जयप्रकाश, अजय कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
