उत्तराखंडचुनाव 2022राजनीतीहरिद्वार

सतपाल ब्रह्मचारी ने की हरिद्वार नगर सीट से कांग्रेस टिकट की दावेदारी,जानिए पूरी खबर


हरिद्वार सीट को भारी मतों से जीतकर कांग्रेस को मजबूत करेंगे:सतपाल ब्रह्मचारी


हरिद्वार, 14 दिसम्बर। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने हरिद्वार नगर सीट से दावेदारी करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय अग्रवाल को बायोडाटा व निर्धारित शुल्क दस हजार रूपए का ड्राफ्ट सौंपा। हरिद्वार नगर सीट से कांग्रेस टिकट की दावेदारी करते हुए सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि वे लंबे अर्से से कांग्रेस में सक्रिय हैं। नगर पालिका अध्यक्ष रहने के दौरान नगर हित में कई महत्वपूर्ण योजनाओं को उन्होंने लागू कराया है।

क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं का समर्थन उन्हें प्राप्त है।

सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि वर्तमान विधायक की विफलताओं से जनता परेशान हैं और बदलाव चाहती है। यदि अवसर मिला तो हरिद्वार नगर सीट को भारी मतों से जीतकर कांग्रेस को मजबूत करेंगे। कनखल ब्लाॅक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता तरूण व्यास व पार्षद सुहेल अख्तर ने कहा कि जनता के दुखदर्द में हमेशा शामिल रहने वाले सतपाल ब्रह्मचारी लोकप्रिय नेता हैं। नगर पालिका अध्यक्ष के उनके कार्यकाल को आज भी शहर की जनता याद करती है। पार्टी को उन्हें विधानसभा चुनाव में मौका देना चाहिए।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि हरिद्वार नगर सीट से सतपाल ब्रह्मचारी के अलावा अशोक शर्मा, आलोक शर्मा, रवीश भटीजा, अनिल भास्कर दावेदारी कर चुके हैं। रानीपुर विधानसभा सीट से राजबीर चैहान व तेलूराम प्रधान सहित कार्यकर्ता टिकट के लिए दावेदारी जता चुके हैं।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button