
हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण के विधायक स्वामी यतीश्वरानंद का कद पुष्कर सिंह धामी का राज आते ही और बढ़ गया है। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के बाद अब उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। भाषा पुनर्गठन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग तथा ग्राम्य विकास का उन्हें मंत्रालय दिया गया है।

त्रिवेंद्र सिंह रावत का इस्तीफा होने के बाद तीरथ सिंह रावत मुख्यमंत्री बने थे। जिसके बाद हरिद्वार ग्रामीण विधायक स्वामी यतीश्वरानंद को मंत्री मंडल में स्थान देते हुए राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार की जिम्मेदारी दी गई थी। तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने के बाद स्वामी यतीश्वरानंद का कद और बढ़ाते हुए कैबिनेट मंत्री मंत्री बनाया गया। जिससे उनके समर्थक और संतों में खुशी की लहर है।

