

आम आदमी पार्टी की जिला कार्यकारिणी घोषित
हरिद्वार।संदीप शर्मा
हरिद्वार। आम आदमी पार्टी की जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता कर जिलाध्यक्ष अमित बिश्नोई ने पदाधिकारियों के दायित्वों की जानकारी दी। गंगा सेवा प्रकोष्ठ में जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सुरेश तनेजा को दी गई है।

प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में अमित विश्नोई ने बताया कि लीगल सेल का जिलाध्यक्ष प्रतिभा सारस्वत, नवीन कौशिक, प्रवीण कुमार, आशुतोष जुगरान, अनिल कुमार को जिला उपाध्यक्ष, हरवेंद्र त्यागी जिला सचिव, रणधीर सिंह को जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा, डॉ. अरविंद कुमार को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष, गंगा सेवा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष सुरेश तनेजा, सचिन बेदी, नवीन चंचल, गणेश बिजल्वान को जिला प्रवक्ता बनाया गया है। जबकि जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी जगदीश कोहली, अल्पसंख्यक जिला मोर्चा उपाध्यक्ष शाहीन अशरफ, जिला सदस्य रितेश धीमान, सुरेंद्र बिरला, सुरेश ठाकुर, जिला सलाहकार मनोज भट्ट, जिला सह सचिव सरदार सोहन सिंह, जिला सदस्य लीगल सेल संदीप गुप्ता को मनोनीत किया गया है। जिलाध्यक्ष अमित बिश्नोई ने कहा कि आम आदमी पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर अपनी घोषणाओं को लेकर लगातार जनता के बीच जा रही है। छह विधानसभाओं में प्रभारी नियुक्त किए जा चुके हैं। जबकि अन्य की तैयारी भी पार्टी स्तर से की जा रही है।