हरिद्वार

मां मनसा देवी की चरण पादुका मंदिर का जीर्णोद्धार: देखे वीडियो


: विधि विधान से मनसा मैया की प्रतिष्ठा की गई
: कोरोना काल में पूजा व सेवा के दौरान शुद्ध और प्रसिद्ध हुआ चरण पादुका मंदिर :श्रीमहंत रविन्द्रपुरी

दीपक नाथ गोस्वामी


हरिद्वार।
विजयदशमी पर्व पर मां मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री महेंद्र रविंद्रपुरी महाराज ने चरण पादुका स्थल पर विधि विधान से मनसा मैया की मूर्ति प्रतिष्ठा की। मंदिर का जीर्णोद्धार कराया। अब मनसा देवी मंदिर में ऊपर न जा पाने वाले श्रद्धालु चरण पादुका मंदिर में ही मां मनसा देवी के दर्शन कर सकेंगे।
रविवार को प्रातः काल से ही मां मनसा देवी की मूर्ति प्रतिष्ठा की पूजा प्रारंभ हो गई थी। श्री महंत रविंद्रपुरी महाराज ने बताया कि चरण पादुका मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया है। उन्होंने कहा कि चरण पादुका मंदिर और वट वृक्ष यहां हजारों साल से है। हजारों साल पहले जब अखाड़े की स्थापना यहां हुई थी तब से ही मंदिर बना हुआ है। उन्होंने कहा माता का उन्हें कुछ एहसास हुआ था कि मैं यहीं माँ मनसा देवी की पूजा अर्चना करूं। क्योंकि कोरोना काल में यहां पूजा अर्चना से ये स्थान शुद्ध और प्रसिद्ध हो गया। इसी को देखते हुए यहां मनसा मैया की मूर्ति की विधि विधान से प्रतिष्ठा की गई है। कहा कि जो श्रद्धालु ऊपर पर्वत पर मां मनसा देवी के मंदिर नहीं जा पाते हैं अब वह चरण पादुका मंदिर में ही मां मनसा देवी के दर्शन कर लाभ प्राप्त कर सकेंगे। लेकिन पर्वत स्थित मां मनसा देवी के मंदिर जाना भी जरूरी है। जो वहां के दर्शन करने के बाद यहां के दर्शन करेगा उसे दोगुना लाभ प्राप्त होगा। श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि मां मनसा मैया की कृपा से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। आज उनकी कृपा से हरिद्वार ही नहीं संपूर्ण भारत खुशहाल है। विजयदशमी के दिन मूर्ति प्रतिष्ठा का अलग ही महत्व होता है। इस दिन अधर्म पर धर्म की विजय हुई थी और भगवान श्रीराम ने रावण का अंत किया था। भगवान राम हिंदुओं के आस्था के प्रतीक हैं।

मां भगवती की आराधना करते हुए श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने मां भगवती की विधि विधान से पूजा अर्चना कर नवरात्र व्रत को संपन्न किया। इस अवसर पर निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत राधे गिरी, महंत राम रतन गिरी,महंत महेश गिरी,महंत नरेश गिरी, महंत बलवीर पुरी, महंत राजेंद्र भारती,दिगंबर राजपुरी, मां मनसा देवी ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल शर्मा , ट्रस्टी बिंदु गिरी ट्रस्टी राज गिरी,महंत रवि पुरी, डॉ सुनील कुमार बत्रा, संदीप अग्रवाल, हेमंत टुटेजा, प्रतीक सूरी, सुंदर राठौर, मनोज मंत्री, अर्जुन आदि लोग मां भगवती की पूजा आराधना में चरण पादुका स्थल पर शामिल रहे।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button