महा कुम्भ 2021

भगवा और पीले रंग में नजर आएंगे तंबू : श्रीमहंत रविंद्रपुरी:देखे वीडियो


…एसएमजेएन कॉलेज मैदान में बन रही छावनी का संतो ने निरीक्षण किया
…श्रीमहंत और उप महंत मेले के दौरान पक्के मकान में नहीं तंबुओं में ही करते हैं निवास
हरिद्वार। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव और अखाड़े के कुंभ मेला अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि एसएमजेएन पीजी कॉलेज में बनाई जा रही अखाड़े की छावनी के सभी तंबू भगवा और पीले रंग में रंगे नजर आएंगे। इससे छावनी की अलग ही भव्यता दिखेगी।
एसएमजेएन पीजी कॉलेज के मैदान में बनाई जा रही छावनी का पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी और आनंद अखाड़ा के संतो ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव एवं कुंभ मेला अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि छावनी में बने सभी टैंट (तंबू) पीला और भगवा में नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि छावनी में ठहरने वाले सभी संतो के साथ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए चिकित्सकों की एक टीम यहां तैनात की जाए। उन्होंने मेला प्रशासन से इसकी मांग की। कहा कि मुख्य मेले में हर जगह से साधु संतों का आगमन होना है। उन्होंने बताया कि हमारे अखाड़े की प्राचीन से परंपरा चली आ रही है कि कुंभ मेले के दौरान श्रीमहंत और उप महंत कुंभ पक्के मकानों में नहीं ठहरते हैं। छावनी में बने तंबू में ही रुकते हैं। इसलिए छावनी बनाई जाती है। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने बताया कि एक अखाड़े की पहले 52 अणियां होती थी, जो विलुप्त होते हुए अब केवल 18 ही बची हैं। अखाड़े के लाखों नागा सन्यासी होते हैं। जिन्हें अणि कंट्रोल करते हैं। इस अवसर पर श्रीमहंत राम रतन गिरी महाराज, श्रीमहंत मनीष भारती, श्रीमहंत नरेश गिरी, श्री महंत राधे गिरी, कारोबारी बलबीर पुरी, गंगा गिरि, निलकंठ गिरी, राजगिरी, आनंद गिरि, राजेंद्र भारती, राकेश गिरी, रतन गिरी, दिगंबर विनोद गिरी, महेश गिरी, अनुज पुरी, नीतीश पुरी, सौरव गिरी, आनंद अखाड़ा के सचिव श्रीमहंत शंकरानंद सरस्वती आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button