हरिद्वार

श्री स्वरूप चंद्र अग्रवाल ट्रस्ट ने मेला अस्पताल को 18 व्हीलचेयर दिए,जाने पूरी खबर

बोले नर सेवा ही नारायण सेवा है:अमित शर्मा

हरिद्वार। श्री स्वरूप चंद्र अग्रवाल चैरिटेबल ट्रस्ट मुंबई मरीजों की सेवा के लिए आगे आया है। ट्रस्ट द्वारा मेला चिकित्सालय हरिद्वार में 18 व्हीलचेयर वितरित की गई। हरसम्भव मदद के लिए हमेशा तैयार रहने का भी आश्वस्त किया।
श्री स्वरूप चंद अग्रवाल चैरिटेबल ट्रस्ट मुंबई द्वारा सोमवार को व्हील चेयर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने व्हीलचेयर मेला चिकित्सालय को दिए। इसके साथ ही कक्ष निर्माण के लिए उन्हें पत्र सौंपा गया। उन्होंने कहा कि इन व्हीलचेयर से दिव्यांग मरीजों को काफी सहूलियत मिलेगी। इलाज कराने आने के दौरान अब उन्हें ज्यादा परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। इसी को ध्यान में रखते हुए श्री स्वरूप चंद्र अग्रवाल चैरिटेबल ट्रस्ट लगातार लोगों की मदद करने में आगे आ रहा है। उन्होंने ट्रस्ट से जुड़े सभी पदाधिकारी व सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि कोरोना कॉल में सभी लोगों ने सहयोग दिया। उन्होंने ट्रस्ट द्वारा दिए गए दान की सराहना की। ट्रस्ट से जुड़े अमित शर्मा ने कहा ट्रस्ट जनहित के कार्यों के लिए सजल अग्रणी रहता है। जनसेवा से जुड़े जो भी कार्य संभव हो पाएंगे संस्था अपने माध्यम से निस्वार्थ भाव से आगे करता रहेगा। सीएमओ डॉ शंभू कुमार झा ने कहा कि ट्रस्ट ने कोरोना काल में जिस तरह से कार्य किया है वह बहुत ही काबिले तारीफ है। भाजयुमो के पूर्व प्रदेश महामंत्री मनोज जखमोला ने कहा कि जरूरत मंदों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य होता है। इस कार्य को लगातार ट्रस्ट कर रहा है। कार्यक्रम में सुमित शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी, पार्षद विनीत जौली, राजेश लखेड़ा, हरिपुर ग्राम प्रधान गीतांजलि जखमोला, मनीष चौटाला, सुनील कुमार, अमित, सुरेंद्र रियाल, अंकित, मनोज शर्मा, धर्मेंद्र गुवाड़ी, मोहन आदि मौजूद रहे।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button