उत्तराखंडहरिद्वार

गंगा में विसर्जित की गयी सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की अस्थियां


हरिद्वार, 17 सितम्बर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक यूपी के मुख्यमंत्री व केंद्र सरकार में मंत्री रहे दिवंगत मुलायम सिंह यादव की अस्थियां नीलधारा स्थित नमामि गंगे घाट पर पूर्ण विधि विधान से गंगा में विसर्जित की गयी। दिवंगत मुलायम सिंह यादव के पुत्र सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, परिजनों पत्नि डिंपल यादव, पुत्र अर्जुन यादव, चाचा शिवपाल सिंह यादव, प्रो.रामगोपाल यादव, भाई प्रतीक यादव, धर्मेन्द्र यादव, अर्पणा यादव सहित अपने पैतृक ग्राम सैफई से अस्थि कलश लेकर हरिद्वार पहुंचे। नीलधारा स्थित नमामि गंगे घाट पर पुरोहित शैलेष मोहन ने विधि विधान व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गंगा में प्रवाहित करायी।

अस्थि विसर्जन से पूर्व समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शम्भू प्रसाद पोखरियाल, राष्ट्रीय सचिव डा.सत्यनारायण सचान, महानगर अध्यक्ष सुमित तिवारी, उत्तराखंड प्रभारी मतीन सिद्दीकी, वरिष्ठ सपा नेत्री आभा बर्थवाल, लोहिया वाहिनी के पूर्व अध्यक्ष चंदरशेखर यादव, विधायक मदन कौशिक, पूर्व विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, काग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, श्रमिक नेता मुरली मनोहर, पार्षद अमन गर्ग, पूर्व सपा जिला अध्यक्ष साजिद अंसारी, आशीष यादव, उधमसिंह नगर जिलाधयक्ष योगेंद्र कुमार यादव, सलीम आलम, मशकूर कुरैशी, राजेन्द्र पराशर, माता लाल देवी मंदिर के प्रबंधक भक्त दुर्गा दास,पार्षद अनिरुद्ध भाटी, आकाश भाटी, लव दत्ता, महन्त शुभम गिरी, श्रवण शंखधर, कपिल जोनसरी, तरूण शर्मा, कबीर सिंह यादव, हसरत अली, अशरफ अब्बासी, अशीष कुमार आदि ने अस्थि कलश पर पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत मुलायम सिंह यादव को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। अस्थि विसर्जन के लिए पुलिस प्रशासन की और से कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button