corona 19हरिद्वार

जरूरतमंदों की सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य : श्रीमहंत रविंद्रपुरी:देखे वीडियो

पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी में गरीबों के लिए अन्नपूर्णा सेवा प्रारंभ शुरू की

मानवता के संरक्षक है श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज : मदन कौशिक

हरिद्वार। मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए एक बार फिर से अन्नपूर्णा की सेवा प्रारंभ की है।

उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को भूखा नहीं सोने दिया जाएगा। यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के परिसर स्थित चरण पादुका मंदिर में अन्नपूर्णा का शुभारंभ श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज व नगर विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज मानवता के महान संरक्षक है। उन्होंने जब भी किसी आपदा काल में जरूरत पड़ी तो हमेशा बढ़-चढ़कर मानवता की सेवा की है। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने पिछले लॉकडाउन में लाखों लोगों को भोजन के साथ ही कच्चा राशन उपलब्ध कराया। जबकि कई करोड़ रुपये से राज्य और केंद्र सरकार की भी सहायता की। हाल ही में उन्होंने फिर से 50 लाख का चेक मुख्यमंत्री को ऑक्सीजन के लिए सौंपा है। अब फिर से उन्होंने गरीब व जरूरतमंदों के लिए भंडारा शुरू किया है। जबकि गरीब मरीजों के लिए भी दो एम्बुलेंस जल्द ही श्रीमहंत द्वारा शुरू कराई जायेंगी। मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। जब तक भी लॉकडाउन चलेगा तब तक गरीब व जरूरतमंद के लिए भोजन की व्यवस्था चालू रहेगी। उन्होंने कहा कि एक हजार सब्जी व पूरी के पैकेट और दाल चावल के अलग से पैकेट तैयार कर सुबह और शाम गरीब और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाए जाएंगे। सरकार और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए तैयार रहेंगे। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने सभी संत समाज से अपील करते हुए कहा कि कोरोना को देखते हुए बढ़ चढ़कर असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button