उत्तराखंडहरिद्वार

सीमा गिरि बनी दशनाम गोस्वामी समाज की महिला प्रदेश अध्यक्ष

विश्वगुरु शंकराचार्य दशनाम गोस्वामी समाज ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस

हरिद्वार। विश्वगुरु शंकराचार्य दशनाम गोस्वामी समाज के छठवे स्थापना दिवस पर तीर्थ नगरी हरिद्वार के गोसाई गली स्थित हरिहर मंदिर में भगवान भोलेनाथ व आदि गुरु शंकराचार्य जी की पूजा अर्चना कर स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड महिला प्रदेश अध्यक्ष के पद पर सीमा गिरि गोस्वामी को विश्वगुरु शंकराचार्य दशनाम गोस्वामी समाज के राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद गिरि व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गिरि ने नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद गिरि व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गिरि ने समस्त गोस्वामी समाज के बंधुओ को छठवे स्थापना दिवस की शुभकामनाए हुए कहा कि विश्व गुरु शंकराचार्य दशनाम गोस्वामी समाज सामाजिक समरसता, विश्व कल्याण ,देश भक्ति, मानव कल्याण की कामना करते हुए गोस्वामी समाज को संरक्षित संवर्धित करने में अपने साथियों पदाधिकारियों की सहभागिता समर्पण से प्रगति की ओर अग्रसर है।इस अवसर पर गिरि समाज में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने के लिए पंडित पवन शर्मा श्रवण सेवा शोध संस्थान के संस्थापक डा अशोक गिरि ने सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में
प्रदेश उपाध्यक्ष शत्रुघ्न गिरि, प्रदेश सचिव नवरत्न गिरि, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजीव गिरि, प्रदेश प्रवक्ता बलराम गिरि, नामा गोस्वामी महासभा के अध्यक्ष व प्रदेश सचिव बादल गिरि गोस्वामी , महिला उपाध्यक्ष उमा गिरि, जिला उपाध्यक्ष शिवम गिरि ,संगठन मंत्री सानू गिरि पूर्व राज्यमंत्री डा संजय पालीवाल,शहर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, सपा जिलाध्यक्ष सुमित तिवारी ,समाजसेवी राजकुमार अग्रवाल,पार्षद कैलाश भट्ट, प्रशांत गिरि,कुणाल गिरि,भुवन गिरि,निशांत गिरि, मार्कंडे गिरि, रुद्र गिरि,भारत गिरि,गर्वित गिरि रोहन गिरि,देव गिरि,रोहित गिरि सर्वेश गिरि , रवि ठाकुर, सहित सैकड़ों लोगों ने प्रतिभाग किया।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button