राशिफल

कैसा होगा आपका आज का दिन,जानिए राशिफल 23 दिसंबर 2020

दैनिक राशिफल 23 दिसम्बर 2020

🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️
मेष
मेष राशि वाले लोगों को थोड़े प्रयास में अधिक सफलता मिलने की संभावना है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति होने की संभावना है। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। घर-परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। मित्रों के सहयोग से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है।
वृष
वृष राशि वाले लोगों को आज अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। पुराना रोग उभर सकता है। बेवजह के विवाद में ना पड़े। अचानक दुखद समाचार मिलने की संभावना नजर आ रही है, जिससे आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आप अपने ऊपर नकारात्मकता हावी मत होने दीजिए। किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर अधिक भागदौड़ लगी रहेगी। कोई भी जोखिम अपने हाथ में मत लीजिए। व्यापार ठीक चलेगा।

मिथुन
मिथुन राशि वाले विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। आपका मन पढ़ाई में लगेगा। घर में किसी शुभ कार्य के आयोजन की चर्चा हो सकती है। मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। मित्रों का पूरा साथ मिलेगा। आमदनी के साधनों में बढ़ोतरी होने की संभावना नजर आ रही है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

कर्क
कर्क राशि वाले लोगों को प्रेम संबंधित मामलों में किसी भी प्रकार की जल्दीबाजी करने से बचना होगा। आपके मन में कोई पुरानी चिंता लगी रहेगी। शारीरिक कष्ट होने की संभावना बन रही है। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। भूमि और भवन से संबंधित खरीदारी और बिक्री की योजना बना सकते हैं। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिलेगा। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल हो सकते हैं।
सिंह
सिंह राशि वाले लोग अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। परिवार के लोगों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की के चांस नजर आ रहे हैं। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। निवेश संबंधित कामों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। कारोबार में वृद्धि होने की संभावना है। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

कन्या
कन्या राशि वाले लोग आज अपने कामकाज को लेकर अधिक मेहनत करेंगे। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही मत कीजिए। विशेष व्यक्तियों से बिना किसी वजह का वाद-विवाद होने की संभावना है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी भी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेने से पहले सोच-विचार करना होगा। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा फंस सकता है।
तुला
तुला राशि वाले लोगों को आज अपने दुश्मनों से सतर्क रहना होगा। यह आपके कामकाज में बाधाएं उत्पन्न कर सकते हैं। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। शेयर मार्केट से जुड़े हुए लोगों को भारी मात्रा में लाभ मिलने की संभावना है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। बीमारी के इलाज में अधिक धन खर्च होने की संभावना नजर आ रही है।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि वाले लोग अपनी नई योजनाओं में अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। आपकी कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की संभावना है। नौकरी के क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। भाग्य आपका पूरा साथ देने वाला है। घर की चिंता दूर होगी।
धनु
धनु राशि वाले लोग किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा। लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे, इसलिए आपको थोड़ा संभल कर रहना होगा। व्यापार में मन मुताबिक फायदा मिल सकता है। धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। भाग्य और समय आपका साथ देगा। निवेश संबंधी कामों में शुभ फल की प्राप्ति होगी।

मकर
मकर राशि वाले लोगों को शारीरिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। कुछ अनहोनी होने की आशंका बन रही है। घर में अचानक मेहमानों का आगमन हो सकता ,है जिससे घर-परिवार में चहल-पहल बनी रहेगी। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना मिलने की संभावना है। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बच्चों की तरफ से चिंता दूर होगी।
कुंभ
कुंभ राशि वाले लोगों का आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल करेंगे। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। पुरानी की गई मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। निवेश संबंधित कामों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है।
मीन
मीन राशि वाले लोगों का आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। गाड़ी चलाते समय आप लापरवाही मत कीजिए। किसी विशेष व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। आपका मन थोड़ा चिंतित रहेगा। अनजान लोगों की बातों में ना आएं। अचानक लाभ के अवसर हाथ लग सकते हैं। कामकाज में आपको धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है।
🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️
📞9837081951

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button