राशिफल

कैसा होगा आपका आज का दिन,जानिए राशिफल 16 दिसंबर 2020

🙏🕉️🙏🕉️🙏🕉️🕉️🙏🕉️
मेष राशिफल: आज के दिन की शुरुआत किसी खुशखबरी से हो सकती है। जो घर में खुशियों के माहौल बनाने का कारण होगी। वित्तीय मामले में तरक्की के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। यात्रा पर जा सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी।

वृषभ राशिफल: सेहत थोड़ी खराब रहेगी। इससे आपकी दिनचर्या पर असर पड़ेगा। परिवार के लोगों के साथ किसी वाद विवाद में न पड़ें। ऑफिस में मेहनत के मुताबिक परिणाम न मिलने से मन खिन्न रहेगा। अवनाश्यक के खर्च चिंता बढ़ाएंगे। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। व्यवसायिक उन्नति होगी। नेत्र पीड़ा संभव है। फालतू खर्च होगा। परिश्रम अधिक होगा।

मिथुन राशिफल:  नौकरी पेशे से जुड़े लोगों को आज अधिक जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी, उसको बखूबी निभाना चाहिए। किसी भी ज़िम्मेदारी को नजर अंदाज न करे। रिश्तों में अपनी तर्क क्षमता का अधिक इस्तेमाल न करें।  अपने बोलचाल पर विशेष ध्यान दें। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा।
कर्क राशिफल: ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। जो आपका दिन बनाएगा। नौकरी करने वाले जातकों की सैलरी बढ़ सकती है। पिता से आर्थिक मदद मिलेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहने वाला है। किसी सरकारी विभाग में लटका काम बन सकता है। मेहनत का फल न मिलने से क्रोध व दुःख होगा। कलह व हानि संभव है। चिंताजनक समाचार मिल सकता है। किसी के निजी झंझटों में न पड़ें।

सिंह राशिफल: दिन के आरम्भ से ही कार्य में जमकर मेहनत करनी होगी, जिसका परिणाम आपको देखने को भी मिलेगा। बिज़नेस से जुड़े लोगों को कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले विचार-विमर्श कर लेना चाहिए।  विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करने की जरूरत है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा नहीं है। तनाव के चलते स्वास्थ्य में गिरावट रहेगी।
कन्या राशिफल: आज किसी भी प्रकार का गुस्सा नुकसानदायक साबित हो सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। संपत्ति को लेकर परेशान हो सकते हैं। किसी नए काम में हाथ डाल सकते हैं। जो आपका खर्च बढ़ाएगा। पहले से चल रहा व्यापार में आज अच्छा फायदा देगा।धर्म से जुडी यात्रा सफल रहेगी। विवेक से कार्य करें। सफलता मिलेगी।

तुला राशिफल: वस्त्र और आभूषण खरीदने का योग है। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। सामाजिक कार्यों में आपकी प्रशंसा होगी। दैनिक काम का बोझ हल्का रहेगा। कार्यस्थल पर विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। जीवनसाथी से बहुत ज़्यादा उम्मीदें रखना आपको वैवाहिक जीवन में उदासी की तरफ़ ले जा सकता है, जिससे अनबन हो सकती है।
वृश्चिक राशिफल: परिवार में किसी समारोह की रुपरेखा बनेगी। बड़े खर्च सामने आएंगे। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। चिंता, भय व तनाव का वातावरण रहेगा। पिता के साथ मतभेद संभव है। मातृ पक्ष से कोई अच्छा समाचार सुनने को मिलेगा। सामने आया हुआ अवसर हाथ से निकल जाएगा।

धनु राशिफल: आज का दिन स्वास्थ्य के मामले में आपके लिए बेहद कमजोर है, इसलिए अपने स्वास्थ्य के प्रति संजीदा रहें और बीमारियों से बच कर रहें। धन हानि होने की प्रबल संभावना है। धन का निवेश करने से बचना चाहिए। कार्य क्षेत्र में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। हालांकि दांपत्य जीवन में कुछ हद तक आपको सुखों की प्राप्ति होगी। प्यार के मामलों में आज का दिन सामान्य बीतने वाला है।
मकर राशिफल:  व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी, जो लाभान्वित करेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। शत्रु आपके कार्यों में अवरोध पैदा करने की कोशिश करेंगे। परिवार में भय व कष्ट का माहौल रहेगा। निवेश शुभ रहेगा।

कुंभ राशिफल: घर के बुजुर्गों से आर्थिक लाभ की संभावना है। किसी बड़ी चिंता से राहत मिलने वाला है। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं। आर्थिक उन्नति के लिए अधिक मेहनत करना पड़ेगा। सामाजिक कार्यों में प्रतिष्ठा मिलेगी।
मीन राशिफल: सेहत अच्छी रहने वाली है। आर्थिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। घर-परिवार में सुख और शांति का वातावरण रहेगा। आर्थिक लाभ के लिए आज का दिन खास है। पूर्व से निर्धारित कार्य पूरा कर सकते हैं।

🍁🕉️🍁🕉️🍁🕉️🍁💐🍁
📞9837081951

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button