क्राइमराशिफलहरिद्वार

भाजपा विधायक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज, क्या है मामला जाने!

हरिद्वार। ज्वालापुर विधान सभा से भाजपा विधायक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। ये मुकदमा कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ है। जिस महिला व अन्य लोगों के खिलाफ रंगदारी का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया था, उसी महिला ने कोर्ट में केस दर्ज करने के लिए गुहार लगाई थी।
जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ समय पहले भाजपा विधायक विधायक सुरेश राठौर ने सुरेखा व दो अन्य पत्रकार सहित चार लोगों के खिलाफ ब्लैकमेल करने का केस दर्ज कराया था। आरोप था कि उक्त लोगों ने कथित अश्लील वीडियो वायरल करने के नाम पर विधायक से रंगदारी मांगी थी। ज्वालापुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला सहित अन्य लोगों को को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब महिला ने न्यायालय में विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। जिसके बाद कोर्ट ने इस मामले में पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए। बहादराबाद थाने में विधायक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button