
हरिद्वार।संदीप शर्मा
हरिद्वार। पिछले दो दिन से लगातार हुई बारिश से पहाड़ों में जहां भूस्खलन हो गया वही बरसात के कारण गंगा का जलस्तर हरिद्वार में खतरे के निशान को छू गया। इस समय गंगा पूरी उफनाकर चल रही है। गंगा किनारे रहने वाले लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। वहीं प्रशासन भी पल पल की जानकारी ले रहा है। सुबह आठ बजे हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान को पार कर गई थी। उस समय गंगा का जलस्तर 294.5 मीटर गंगा दर्ज किया गया है। जिसके बाद निचले इलाकों में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया। जबकि बाढ़ चौकियों को भी अलर्ट किया गया है। इसके साथ ही जिला प्रशासन द्वारा मुनादी कर लोगों को सतर्क किया गया।
