सीएम उत्तराखंड
पुष्कर धामी बने उत्तराखंड के सीएम, उनके समर्थकों में खुशी की लहर

हरिद्वार। उत्तराखंड के 11 वें नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुने गए हैं। युवा तेजतर्रार पुष्कर धामी खटीमा से दो बार के विधायक हैं। उनके मुख्यमंत्री बनते ही राज्य के उनके समर्थकों में खुशी की लहर छा गई है। बताते चलें कि शुक्रवार को तीरथ सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद से मुख्यमंत्री के नाम पर सतपाल महाराज, धन सिंह रावत सहित कई नामों पर चर्चा चल रही थी। मीडिया पर इनके नाम सबसे ज्यादा दौड़ रहे थे। दोपहर में खटीमा से भाजपा के विधायक पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री घोषित कर दिया गया।