
राधा कृष्ण धाम में सैकड़ो लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता
कांग्रेस में हर वर्ग का होता है सम्मान: सतपाल ब्रह्मचारी
हरिद्वार। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पुत्र वीरेंद्र रावत ने कहा कि जनता का भाजपा से अब मोहभंग हो गया। भाजपा राज में युवा सबसे ज्यादा बेरोजगार हुए हैं। इसका जवाब युवा और राज्य की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में देगी।
राधा कृष्ण में आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को वीरेंद्र रावत संबोधित कर रहे थे। पूर्व प्रदेश सचिव धर्मवीर सैनी के संयोजन में कनखल क्षेत्र के प्रसिद्ध शिक्षक अनिल पांडेय अपने सैकड़ो साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वीरेंद्र रावत, विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन पृथ्वीपाल सिंह चौहान, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी रहे। पृथ्वीराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा शासनकाल में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर बहुत गयी है। हर वर्ग परेशान। भाजपा का कार्यकाल पूरी तरह विफल रहा है। पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि कांग्रेस में हर वर्ग का सम्मान होता है। भाजपा से अब लोग उब चुके हैं। कांग्रेस की तरफ लोगों का रुझान बढ़ रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीत दर्ज करेगी। कार्यक्रम का संचालन यूथ कांग्रेस अध्यक्ष नितिन तेश्वर ने किया। इस अवसर पर शहर उपाध्यक्ष नीरव साहू , विधानसभा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष नितिन तेश्वर, राकेश कुमार कश्यप, शुभम जोशी, आकाश भाटी, रोहित नेगी, हरेंद्र सैनी, हरीश शुक्ला, अमित, भानु पांडेय, त्रिदीप, विपुल त्यागी, पीयूष पंडित, अनिकेत कौशिक, कृष्णा, हर्षित लखेड़ा, शिवम सूर्यवंशी, राहुल, हृदयेश शर्मा, आर्यन गोयल सहित सैकड़ों लोगों ने सदस्यता ग्रहण की।