Uncategorizedहरिद्वार

उत्तराखंड की हर संभव मदद के लिए उत्तर प्रदेश सरकार तैयार है:सुरेश राणा:देखे वीडियो

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि उत्तराखंड की हर संभव मदद के लिए उत्तर प्रदेश सरकार तैयार है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन मंत्रियों का प्रतिनिधिमंडल बनाकर उत्तराखंड भेजा है। चमोली त्रासदी में लापता हुए उत्तर प्रदेश के लोगों की तलाश जारी हैं। इसके लिए यूपी सरकार की ओर से हरिद्वार के अलकनंदा भवन में अस्थाई आपदा कंट्रोल रूम बनाया गया है। यूपी के मंत्रियों ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर तीन हेल्पलाइन नंबर 1070, 7351508180 और 9389793202 जारी किए हैं।

बुधवार को अलकनंदा भवन में प्रेस वार्ता करते हुए कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री डॉक्टर धर्म सिंह सैनी और राज्य मंत्री विजय कश्यप ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह उत्तराखंड के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि इस त्रासदी में उत्तर प्रदेश के 93 लोग लापता हुए थे। समन्वय उत्तराखंड से लगातार उत्तर प्रदेश का बना हुआ है। लापता लोगों की तलाश की जा रही है। मंत्रियों ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक 21 लोग सकुशल अपने घरों तक पहुंच गए हैं। जबकि दो की मौत हो चुकी है। 70 अन्य लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button