उत्तराखंड

आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी का 14 जनवरी को होगा सम्मान समारोह:देखे वीडियो


हरिद्वार। 14 जनवरी को पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी में सम्मान समारोह कार्यक्रम की तैयारियों का संतो ने जायजा लिया।


अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष समेत कई संतों ने कार्यक्रम के दौरान क्या व्यवस्था रहेगी इस को लेकर जायजा लिया। कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर चर्चा की। अखाड़ा प्रांगण में बनाए जा रहे पूरे पंडाल की व्यवस्था को देखा। श्री महंत नरेंद्र गिरी ने बताया कि परंपरा का पालन करते हुए आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी का सम्मान किया जाएगा सम्मान समारोह में देश भर से गणमान्य लॉक पहुंचेंगे वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और राज्यपाल समेत कई गणमान्य लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर व्यवस्था का जायजा लिया गया। वहीं श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने बताया कि निरंजनी अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज का सम्मान समारोह 14 जनवरी मकर सक्रांति को होगा। आचार्य महामंडलेश्वर पद पर उनकी नियुक्ति 2 जनवरी को संन्यास के बाद ही हो गई थी।
पंचायती श्री निरंजनी अखाड़ा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष व श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा के श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि 1 जनवरी को जगद्गुरु आश्रम कनखल में जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने दीक्षा ली थी। संन्यास दीक्षा के बाद दो जनवरी को पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के आचार्य महामंडलेश्वर पद पर नियुक्ति नियुक्त किया गया था। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के पंच परमेश्वर की ओर से इसकी घोषणा की गई थी। उसी दिन स्वामी कैलाशानंद गिरी आचार्य महामंडलेश्वर बन गए थे। उसी दिन भंडारे का आयोजन भी किया गया था। अब 14 जनवरी को सम्मान समारोह होगा। जिसमें चादर ओढ़ाकर उनका सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सम्मान समारोह में कई बड़े संत और नेता शामिल होंगे। सम्मान समारोह कार्यक्रम से पहले भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। दक्षिण काली मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ होगा। जबकि पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी में शोभायात्रा संपन्न होगी। इस अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी, आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी, श्रीमहंत रविंद्रपुरी, श्रीमहंत रामरतन गिरी, आनंद पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी, कैलाश मठ भक्ति धाम पंचवटी नासिक के आचार्य महामंडलेश्वर संबिधानन्द सरस्वती, महंत मनीष भारती, महंत दिनेश गिरी, महंत राधे गिरी, महंत राजेन्द्र भारती, महंत नरेश गिरी, अनिल शर्मा आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button