

तीसरे दिन भी गरीब, जरूरतमंदों के लिए जारी रही अन्नपूर्णा रसोई

हरिद्वार। मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज द्वारा लगातार गरीब, जरूरतमंद लोगों तक भोजन पहुंचाने का कार्य प्रगति पर है। तीसरे दिन भी निरंजनी अखाड़े में अन्नपूर्णा रसोई से जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरण किया गया।

पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के परिसर स्थित चरण पादुका मंदिर में अन्नपूर्णा रसोई से श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने भोजन गरीब, जरूरतमंद लोगों श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा होती है। गरीब, जरूरतमंद लोगों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म और पुण्य का कार्य होता है। इसलिये जब तक भी लॉक डाउन चलेगा तब तक भोजन वितरण चलता रहेगा। उन्होंने बताया कि सुबह में आलू, पूरी के प्रतिदिन एक हजार पैकेट तैयार कर बांटे जा रहे हैं। शाम में दाल और चावल के एक हजार पैकेट बनवाकर वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट एवं पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी सरकार व जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हर समय तैयार है। उन्होंने अपील की कि सभी सक्षम लोग इस संकट के समय में गरीब, जरूरतमंद लोगों की अपने अपने स्तर पर सहायता करें।