अखाड़ा परिषदउत्तराखंडहरिद्वार

सादगीपूर्ण जीवन जीने वाले व्यक्ति थे मुलायम सिंह यादव: श्रीमहंत रविंद्रपुरी

सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने जताया गहरा दुख, श्रद्धाजंलि दी

बोले, मुलायम सिंह यादव का निधन अपूर्णीय क्षति

हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक जताते हुए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि उत्तर प्रदेश के तीन बार के मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन की खबर सुनकर मन को बहुत पीड़ा पहुंची है। उनका निधन अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने हमेशा धोती कुर्ता धारण कर बेहद ही सादगीपूर्ण तरीके से जीवन व्यतीत किया है। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि मुलायम सिंह यादव अंदाज ही गलत था उन्होंने हमेशा साधारण तरीके से जीवन को बिताया है। उनकी कमी राजनीतिक जगत के साथ सभी जगहों पर खलेगी। उन्होंने बताया कि मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के तीन बार के मुख्यमंत्री रहे हैं। जबकि भारत सरकार में भी रक्षा मंत्री की जिम्मेदारी उन्होंने संभाली है। उन्होंने कहा कि भगवान दिवंगत मुलायम सिंह यादव की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिवार को ये दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button