
नवमी पर श्रवणनाथ मठ में श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने पूजन कर कन्याओं से लिया आशीर्वाद

हरिद्वार संदीप शर्मा
हरिद्वार। माँ मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं पंचायती अखाड़ा श्रीनिरंजनी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि कन्या पूजन करने से मां भगवती की कृपा बरसती है और कन्या पूजन से मां भगवती बेहद प्रसन्न होती हैं। नवरात्रों में कन्या पूजन और मां भगवती की उपासना से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है।

श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने नवमी पर श्रवणनाथ मठ में सर्वप्रथम कन्या पूजन किया। श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कन्याओं को उपहार स्वरूप सोने बालिया, चांदी की पाजेब सहित कई साम्रगी वितरित की। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि नवरात्रि व्रत पारण करने से पहले कन्या पूजन कर तथा कन्याओं को भोजन करवाकर उनका आशीर्वाद लिया जाता हैं। उन्होंने बताया कि कन्या पूजन का बहुत महत्व होता है। नवरात्र में कन्या पूजन से प्रसन्न होकर माता रानी दुख और दरिद्रता मां दूर करती हैं। तीन वर्ष की कन्या त्रिमूर्ति रूप में मानी जाती है।

त्रिमूर्ति कन्या के पूजन से धन-धान्य आता है और परिवार में सुख-समृद्धि आती है। चार वर्ष की कन्या को कल्याणी माना जाता है। इसकी पूजा से परिवार का कल्याण होता है। उन्होंने कहा कि मां भगवती की उपासना एक साथ साथ कन्याओं का पूजन से मां भगवती की कृपा प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि कोरोना के प्रति सभी सावधानी बरतते हुए गाइडलाइन का पालन करें।



उन्होंने कहा कि मां भगवती की कृपा से कोरोना से देश को पूर्ण रूप से अतिषी मुक्ति मिलेगी। इस अवसर पर श्रीमहंत रामरतन गिरी, महामंडलेश्वर ललितानंद गिरी, महंत रविपुरी, हेमंत टुटेजा, संदीप अग्रवाल, सुंदर राठौर, प्रतीक सूरी आदि उपस्थित थे।