शाही स्नान को लेकर निरंजनी अखाड़ा में संतों से मिले मंत्री मदन कौशिक:देखे वीडियो

संतों ने शाही स्नान के दौरान सुरक्षा व रास्तों की साफ सफाई की रखी बात
हरिद्वार। 11 मार्च को होने वाले महाशिवरात्रि के शाही स्नान के संबंध में पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी पहुंच कर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने संतों से विचार विमर्श किया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाराज और निरंजनी अखाड़ा के मेला प्रभारी श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज से वार्ता की। उन्होंने शाही स्नान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और रास्तों की साफ सफाई की बात रखी।
अखिल भारती अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी ने कहा कि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक शाही स्नान की तैयारियों को लेकर अखाड़ा में संतों से चर्चा करने के लिए आए थे। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि के शाही स्नान करने अखाड़ा के संत हरकी पैड़ी पहुंचेंगे। इसलिए उनकी सुरक्षा के लिए व्यवस्था की जाए। हरकी पौड़ी तक जाने वाले सभी रास्तों की साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्था बनाई जाए। कहा कि अखाड़ों की अपनी तैयारियां लगातार चल ही रही हैं। उन्होंने कहा कि 12, 14 और 27 अप्रैल को निरंजनी अखाड़ा पहला शाही स्नान करेगा। कथा पर रोक से महामंडलेश्वरों के नाराजगी की बात पर उन्होंने कहा कि धर्म का प्रचार प्रसार कथा आदि के माध्यम से करना होता है। उनकी नाराजगी जायज है। हमने सीएम से कुंभ में कथा से रोक हटाने की मांग की है। साथ ही अन क्षेत्रों को भी खोलने की भी मांग की गई है। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने बताया कि 11 मार्च को होने वाले शाही स्नान की तैयारियों के लिए कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक से चर्चा की गई। किस तरीके व्यवस्था रहेगी, इन सभी विषयों पर विचार विमर्श किया गया। वहीं कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि कुंभ मेला दिव्य भव्य होगा। कहा कि जो भी संत नाराज हैं, उनसे बात कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।