कारोबारहरिद्वार

मायापुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष भोला शर्मा समेत अन्य पदाधिकारियों ने ली शपथ:देखे वीडियो


हरिद्वार। मायापुर व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सोमवार को शपथ ग्रहण की। वरिष्ठ व्यापारी नेताओं ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

मायापुर रामलीला ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन में मायापुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष भोला शर्मा, महामंत्री सुनील मनोचा (गुड्डू)कोषाध्यक्ष विजय कुमार को शपथ दिलाई गई। अध्यक्ष भोला शर्मा ने कहा कि व्यापारियों की हर समस्या के निस्तारण के लिए संघर्ष किया जाएगा। किसी भी तरह की समस्या व्यापारियों को नहीं होने दी जाएगी।
वहीं मायापुर व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान शहर व्यापार मंडल, प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के शहर अध्यक्ष कमल बृजवासी की संस्तुति पर शहर महामंत्री प्रदीप कालरा और राजीव पाराशर ने शहर व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए राजू मनोचा, ललित गोयल, कमल अग्रवाल और रवि जैसल को उपाध्यक्ष के रूप में और मायापुर व्यापार मंडल में महामंत्री पद पर चुनाव लड़ी पल्लवी सूद को शहर मंत्री के रूप में मनोनीत किया। इस मौके पर सुभाष चंद, राजू मनोचा, चंद्र शेखर क़ुर्ल, ललित गोयल, कमल कुमार, अरविंद कुच्छल, अनूप मनोचा, सुरेंद्र तनेजा, संजय गांधी, जोनी अरोड़ा आदि उपस्थित थे।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button