उत्तराखंडहरिद्वार

धूमधाम से मनाया गया माता लाल देवी का स्वर्ण जन्म शताब्दी समारोह


हरिद्वार।उत्तरी हरिद्वार की प्रख्यात धार्मिक संस्था श्री सिद्ध पीठ पवित्र गुफा वैष्णो देवी मंदिर में माता लाल देवी का संतो महंतो गणमान्य लोगों की उपस्थिति में स्वर्ण जन्म शताब्दी समारोह मनाया गया। जन्म शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विधायक मदन कौशिक ने कहा कि माता लाल देवी ने तीर्थ नगरी हरिद्वार में मां वैष्णो देवी का मंदिर स्थापित कर श्रद्धालु भक्तों को माता वैष्णो देवी के सुलभ दर्शन कराने बड़ा पुण्य कार्य किया। उन्होंने कहा कि माता लाल देवी का समूचा जीवन देश व समाज को समर्पित रहा। उन्होंने श्री सिद्ध पीठ पवित्र गुफा वैष्णो देवी मंदिर की स्थापना कर श्रद्धालु भक्तों दीन दुखियों के लिए लंगर चलाया तथा सामाजिक क्षेत्र में बढ़ चढ़कर कार्य किए। स्वर्ण जन्मशताब्दी समारोह के अध्यक्ष निर्मल पीठाधीश्वर श्री महंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने कहा कि माता लाल देवी ने श्रद्धालु भक्तों की पीड़ा को जानकर तीर्थ नगरी में वैष्णो देवी मंदिर स्थापित कर मां गंगा, मां माया देवी, मां चंडी, मां मनसा, के साथ मां वैष्णो देवी के दर्शन कराने का बड़ा कार्य किया। जो श्रद्धालु भक्त मां वैष्णो देवी मंदिर नहीं जा सकते। वह तीर्थ नगरी हरिद्वार के मां वैष्णो देवी मंदिर में मां वैष्णो देवी के दर्शन कर पुण्य के भागी बनते हैं । जिसका श्रेय माता लाल देवी को जाता है। वे बड़ी सरल स्वभाव, मृदुभाषी, व्यवहार कुशल व्यक्तित्व की धनी थी।

इस अवसर पर श्री सिद्ध पीठ पवित्र गुफा वैष्णो देवी मंदिर के संचालक भक्त दुर्गादास ने स्वर्ण जन्मशताब्दी समारोह में पधारे सभी संतो महंतों महामंडलेश्वरो का माता की चुनरी ओढ़ाकर माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया। भक्त दुर्गादास ने कहा कि माता लाल देवी ने अपना समूचा जीवन लोगों की सेवा में समर्पित किया। उन्हीं के बताए मार्ग पर चलते हुए माता के सेवा प्रकलपो को संस्था द्वारा आगे बढ़ाया जा रहा है। देश के अन्य प्रदेशों से आए सभी श्रद्धालु भक्तों द्वारा माता लाल देवी का स्वर्ण जन्म शताब्दी समारोह बड़े धूमधाम और केक काटकर मनाया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन स्वामी रविदेव शास्त्री ने किया। समारोह में महामंडलेश्वर अर्जुन पुरी, महामंडलेश्वर ललितानंद गिरि, महामंडलेश्वर हरिचेतनानंद, महामंडलेश्वर परमात्मदेव, महामंडलेश्वर जगदीश दास, महामंडलेश्वर प्रेमानन्द, श्रीमहंत देवानंद सरस्वती, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, महंत शिवानंद भारती, महंत राधा गिरि, महंत शुभम गिरि, भारत माता मंदिर के संचालक आईडी शर्मा, ज्ञानानंद शास्त्री, महंत प्रहलाद दास, पंडित हेमंत शर्मा, हीरा जोशी, पंडित धनीराम, पंडित देवांश ,पंडित राहुल शर्मा, पार्षद अनिरुद्ध भाटी ,अनिल मिश्रा ,शिवदास दूबे सहित सैकड़ों श्रद्धालु भक्त शामिल रहे।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button