उत्तराखंडहरिद्वार

भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखता है मकर सक्रांति : रविंद्र गोयल

मकर सक्रांति पर पुण्यदायी अभियान सेवा समिति ने बांटा खिचड़ी का प्रसाद

हरिद्वार। पुण्यदायी अभियान सेवा समिति द्वारा मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में कनखल स्थित चौक बाजार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समिति के सदस्यों ने मकर सक्रांति पर विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया। साथ ही समस्त लोगों से कोरोना की गाइडलाइन का पालन करते हुए एहतियात बरतने की अपील की।


कनखल चौक बाजार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुण्यदायी अभियान सेवा समिति के प्रांत प्रभारी रविंद्र गोयल ने कहा कि मकर सक्रांति के दिन भगवान सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण हो जाते हैं। यह पर्व भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखता है। मकर सक्रांति हजारों वर्ष से हमारे जीवन को अपार ऊर्जा से उर्जित करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि मकर सक्रांति प्रकृति को रसगंध से भर देता है। आज के दिन से शुभ कार्य भी प्रारंभ हो जाते हैं। मकर सक्रांति के दिन गंगा स्नान एवं दान करने के साथ ही खिचड़ी का प्रसाद वितरण पर ग्रहण करने की प्राचीन प्रथा चली आ रही है।

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तहसील महामंत्री विवेक अग्रवाल ने कहा कि कोविड के कारण सूक्ष्म रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कोरोना को लेकर फिलहाल जरूरी एहतियात बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सभी को सरकारी गाइडलाइन का पालन करते हुए कोविड के प्रति जागरूक रहना चाहिए। इस अवसर पर अध्यक्ष सत्येंद्र चौधरी, संगठन मंत्री अवनीश गोयल, प्रांत उपाध्यक्ष विशाल गर्ग, उपाध्यक्ष डॉ चंद्रधर काला, मंत्री जानकी प्रसाद, कोषाध्यक्ष यशपाल विजन, सह मंत्री आनंद प्रकाश टुटेजा, भारत भूषण, अनिल गुप्ता ऊन वाले, मयंक गुप्ता, वीके मेहता, रविदत्त शर्मा, चंद्र प्रकाश शुक्ला, विवेक अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button