राजनीती

महिला कांग्रेस मोर्चा की पदाधिकारियों की घोषणा की


हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार देहरादून दिल्ली हाईवे स्थित श्री राधा कृष्ण धाम में महिला कांग्रेस मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद सरिता आर्य ने महिला मोर्चा की पदाधिकारियों की घोषणा की। उन्होंने पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य करने के लिए कहा।
राधा कृष्ण धाम में पहुंची कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने कविता वशिष्ठ, गार्गी राय और पुष्पा उपाध्याय को प्रदेश सचिव मनोनीत किया। इसके अलावा पल्लवी सेमवाल को सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर, जागृति राय को भी सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी। जबकि रूबी राय को महानगर उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। सरिता आर्य ने कहा कि कांग्रेस को मजबूत करने के लिए महिला मोर्चा कांग्रेस पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेगा। उन्होंने समस्त महिला पदाधिकारियों को अभी से ही चुनाव की तैयारियों में जुट जाने के लिए कहा। कहा कि भाजपा सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस में नारी शक्ति का सम्मान किया जाता है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाले भाजपा के नेता ही महिलाओं का अपमान कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष रीना जोशी, जिलाध्यक्ष रामनगर आशा बिष्ट, बबीता उप्रेती, प्रियदर्शनी और पार्षद महावीर वशिष्ठ, थानेश्वर शर्मा, अरविंद शर्मा, पंकज पंत, हरिओम शर्मा उर्फ काला आदि उपस्थित थे।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button