उत्तराखंडराजनीती

कैबिनेट मंत्री से प्रदेश अध्यक्ष बने मदन कौशिक


हरिद्वार। प्रदेश में आए राजनीतिक भूचाल के बाद तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री बनने के बाद शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक का कद घट गया है। मदन कौशिक को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दे दी गई।


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दे दी है। जिसके बाद अब उनसे शहरी विकास मंत्रालय ले लिया गया। प्रदेश अध्यक्ष बनने से उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। बताते चलें कि 4 साल तक मुख्यमंत्री रहे त्रिवेंद्र सिंह रावत को राजनीतिक भूचाल के बाद इस्तीफा देना पड़ गया जिसके बाद भाजपा हाईकमान ने सांसद तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री के रूप में चुना उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद मंत्रिमंडल में भी फेरबदल किया गया। ऐसे में माना जा रहा है कि शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक को मंत्रालय से हटाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर उनका कद घटाया गया है। ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि शहर में इस तरह की तमाम चर्चाएं हो रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button