जन-जन के आराध्या हैं भगवान गणेश: श्रीमहंत रविंद्रपुरी


भाटिया भवन में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष के सानिध्य में हुई भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित
हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के सानिध्य में श्रवणनाथ नगर स्थित भाटिया भवन में भगवान गणपति की मूर्ति की स्थापना हुई। पूजा अर्चना के बाद भगवान गणेश की आरती उतारकर विश्व कल्याण की कामना की।
कर्तव्य द्वारा आठवां गणपति महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने किया। उनके सानिध्य में मूर्ति स्थापना करते हुए आरती उतारकर प्रार्थना की गयी।

इस अवसर पर श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि भगवान गणेश जन-जन के आराध्य हैं। विधि विधान से उनकी पूजा अर्चना करने से सभी दुख व कष्ट समाप्त हो जाते हैं। वह भक्तों की सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न होकर मनवांछित फल प्रदान करते हैं।उन्होंने कहा कि गणेश चतुर्थी के दिन लोग ढोल-नगाड़ों के साथ भगवान गणेश को अपने घर लाते हैं। दस दिनों तक चलने वाला ये उत्सव पूरे बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। दस दिनों तक घर या पंडालों में गणपति बप्पा की पूजा की जाती है और सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की जाती है। फिर धूमधाम से भगवान गणेश का विसर्जन किया जाता है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दो साल बाद धूमधाम से गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है। विशिष्ट अतिथि एसपी क्राइम हिमांशु वर्मा ने कहा कि संतों के सानिध्य में पूजा अर्चना करने से अलग ही सुख की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि कर्तव्य संस्था द्वारा लगातार आठ वर्षों से गणपति महोत्सव का आयोजन कर बहुत अच्छा किया जा रहा है। कर्तव्य संस्था के अध्यक्ष मनोज मंत्री ने बताया कि 10 दिन तक लगातार भगवान गणेश की आराधना की जाएगी। पूजा अर्चना और आरती उतारी जायेगी। इसके बाद 9 सितंबर को धूमधाम से शोभायात्रा निकालते हुए गंगा में भगवान गणेश की मूर्ति विसर्जित की जायेगी।
कार्यक्रम में उपस्थित स्वामी आलोक गिरि,मोतीराम गिरि, भाजपा नेता आशुतोष शर्मा,अरुण राघव, मनोज शर्मा अरुण कुमार सक्सेना उपेंद्र गिरी विजय फौजी आदित्य वर्थवाल, किशन वर्थवाल ,राजकुमार शर्मा,देवेंद्र प्रजापति,सतवीर सिंह राठौर,प्रशांत प्रजापति,भूपेंद्र गिरी,ललित सचदेवा,भाजपा नेता भोला शर्मा,पुरुषोत्तम शर्मा आदि उपस्थित थे।