हरिद्वार

जन्माष्टमी पर्व हमे प्रेम एवं समर्पण का संदेश देता है: श्रीमहंत रविंद्रपुरी

नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई

भगवान श्री कृष्ण की कृपा से जल्द खत्म होगा कोरोना : स्वामी आलोक गिरी

हरिद्वार।श्री बालाजी धाम सिद्धबली नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए धूमधाम से मनाई गई। बच्चों ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंदिर प्रबंधक स्वामी आलोक गिरी महाराज ने प्रस्तुति देने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।


श्री बालाजी धाम सिद्धबली नर्मदेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का शुभारंभ मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज और आरएसएस के क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख पदम सिंह ने शुभारंभ किया। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि जन्माष्टमी पर्व हमे प्रेम एवं समर्पण का संदेश देता है द्वारकाधीश भगवान कृष्ण निष्काम कर्मयोगी आदर्श दार्शनिक एवं देवी संपदा सुसज्जित महापुरुष थे।

उनके जीवन आदर्श से प्रेरणा लेकर सभी को सत्य के मार्ग पर अग्रसर रहना चाहिए। पदम् सिंह ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जा रही है। लेकिन कोरोना को देखते हुए गाइडलाइन का पालन करते हुए सूक्ष्म रूप से जन्माष्टमी मनाई गई। श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी व नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के स्वामी आलोक गिरि महाराज ने बताया कि श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित झांकी और भजनों पर बच्चों का शनदार नृत्य का कार्यक्रम प्रस्तुत किया। रात नौ बजे से लेकर भगवान कृष्ण के जन्म तक कार्यक्रम हुआ। इसके बाद छठी का पर्व भी मनाया गया। कहा कि भगवान श्री कृष्ण की कृपा से जल्द कोरोना महामारी से मुक्ति मिलेगी। कोरोना के चलते पिछले दो साल से जन्माष्टमी पर्व नहीं मनाया गया था। वर्तमान में स्थिति होने से स्थानीय भक्तों की मांग पर जन्माष्टमी पर्व सूक्ष्म रूप से मनाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button