उत्तराखंडहरिद्वार

महेंद्र भट्ट के प्रदेश अध्यक्ष बनने की खुशी में भाजपाईयों ने बांटी मिठाई,खुशी से झूमे

हरिद्वार। बद्रीनाथ के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर हरिद्वार में भाजपा नेता राजीव भट्ट के नेतृत्व में भाजपाईयों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। इस मौके पर भाजपा नेता राजीव भट्ट ने कहा कि भाजपा संगठन में कब किसका भाग्य प्रबल हो जाए यह किसी कार्यकर्ता को नहीं पता है भारतीय जनता पार्टी की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है भाजपा ने बद्रीनाथ के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर छोटे बड़े कार्यकर्ताओ का सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में भाजपा संगठन भारतीय जनता पार्टी की विकासशील नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करेगा।

वरिष्ठ भाजपा नेता मास्टर सतीश चंद शर्मा ने कहा कि भाजपा संगठन में संगठन में परिवारवाद नहीं चलता भाजपा में केवल कार्यशैली के आधार पर कार्यकर्ताओं को भाजपा आगे बढ़ाने का काम करती है प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के प्रदेश अध्यक्ष बनने से भाजपा संगठन को और मजबूती मिलेगी वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के बल पर ही आज राष्ट्र की ही नहीं अपितु विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है भाजपा में छोटे से कार्यकर्ता से लेकर बड़े कार्यकर्ता को काम करने का मौका दिया जाता है जिसमें जितनी क्षमता होती है उसको उतना ही अपनी कार्यशैली के बल पर लाभ मिलता चला जाता है भाजपा समय-समय पर संगठन में फेरबदल करके कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाती है इसी परिपेक्ष में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष पद पर महेंद्र भट्ट को आसीन करके उत्तराखंड के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने का काम किया।

महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रीता चमोली ने कहा कि भाजपा वंश वाद परिवारवाद से हटकर संवैधानिक ढांचे पर चलने वाली एक अकेली पार्टी है जिसमें कार्यकर्ताओं को ही मौका दिया जाता है ने की अपने परिवार के लोगों को। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं ने महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर उत्तराखंड भाजपा संगठन को मजबूत करने का काम किया है।

इस मौके पर मास्टर सतीश चंद शर्मा, दिनेश जोशी , सचिन शर्मा , विकास प्रधान,अमित शर्मा , राधे कृष्ण शर्मा, हिमांशु शर्मा , रेणु शर्मा , आशु चौधरी , मुकेश जोशी, सुनील प्रजापति, रजनी वर्मा , पंकज छाबड़ा , संजीव चौधरी , सुशांत पाल ,रेनू शर्मा,विनोद चौहान,पार्षद राधे किशन शर्मा,अमरीन,डीडी मंडोलिया ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button